Bilaspur News : सरकारी स्कूल के टीचर की अश्लील हरकत, छात्राएं बोलीं- कमरे में बुलाकर KISS और बैड टच करता है, महिला शिक्षिका ने भी नहीं सुनी शिकायत; DEO ने बनाई जांच कमेटी

        बिलासपुर: जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के टीचर पर बच्चियों से अश्लील बातें करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्चियों ने बताया कि टीचर कमलेश साहू उन्हें अपने कमरे में बुलाकर किस करता है, साथ ही बैड टच कर गंदी हरकतें करता है।

        बिल्हा थाना क्षेत्र के शासकीय स्कूल में 6वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने बताया कि शिक्षक कमलेश साहू लंबे समय से उनके साथ ऐसी हरकतें कर रहा है। वह अश्लील और भद्दी बातें करते है, जिसकी शिकायत उन्होंने संकुल समन्वयक आशा कंवर से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

        आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

        जब टीचर की हरकतें बहुत ज्यादा बढ़ने लगीं तो बच्चियों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। छात्राओं ने कहा कि पहले डर की वजह से वे माता-पिता से ये बात नहीं कह पा रही थीं, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्हें ये बात कहनी पड़ी।

        इसके बाद परिजन ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन से आरोपी टीचर की शिकायत की है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की है।

        पीड़ित छात्राओं का बयान किया जा रहा दर्ज

        मामला सामने आने के बाद अब DEO टीआर साहू के निर्देश पर BEO सुनीता ध्रुव के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, संकुल समन्वयक आशा कंवर ने कहा कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी की गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories