Monday, February 23, 2026

              Bilaspur News : खाली प्लॉट में मिला नरमुंड, खोपड़ी के पास पड़ी थी साड़ी और कुल्हाड़ी, बाकी हिस्से की तलाश; शिनाख्त की कोशिश

              BILASPUR: बिलासपुर में एक खाली प्लॉट पर गिट्‌टी के ढेर में नरमुंड मिला है। खोपड़ी पर लंबे बाल हैं लिहाजा महिला का कंकाल होने की आशंका है। हालांकि शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। वहीं मौके पर साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

              प्रोबेशनर डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर उठाने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को भी इसी काम के लिए निकली थी। इस दौरान वह एक खाली प्लॉट पर पहुंची। यहां उसे गिट्टियों के ढेर के बीच एक नरमुंड नजर आया। इससे घबराई महिला उल्टे पांव लौट गई और लोगों को इसकी जानकारी दी।

              नरमुंड के पास मिली साड़ी और कुल्हाड़ी।

              नरमुंड के पास मिली साड़ी और कुल्हाड़ी।

              खोपड़ी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा

              महिला के बताए मुताबिक, लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया कि नरमुंड में लंबे-लंबे बाल हैं। आसपास तलाशी ली गई, लेकिन कंकाल के बाकी हिस्से का कुछ पता नहीं चला।

              फिलहाल, पुलिस ने खोपड़ी, कुल्हाड़ी और साड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

              गुम इंसानों की जानकारी जुटा रही पुलिस

              इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मांगी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मृतक के लिंग, उम्र और मौत की वजह का पता लगने की संभावना है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories