बिलासपुर : पूरे एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर 30 से अधिक जगहों पर 16,000 से अधिक लोगों ने किया प्रत्यक्ष योगाभ्यास

              • “योग संगम” में एसईसीएल मुख्यालय व संचालन क्षेत्रों में कार्यालयों, खदानों, स्कूलों पर एक साथ हुआ भव्य आयोजन

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर सहित कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों एवं परियोजनाओं में सामूहिक योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 30 से अधिक जगहों पर 16,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, शांति एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत प्रतिभागियों एसईसीएल मुख्यालय के वसंत विहार ग्राउंड में आयोजित “योग संगम” कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, वहीं कंपनी के संचालन क्षेत्रों में फैले खदानों एवं परियोजनाओं में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल मिलाकर 16,000 से
              अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष योगाभ्यास भाग लिया।

              कार्यक्रम स्थलों पर विशाखापट्टनम में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने की। उनके साथ एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने भी योग सत्र में भाग लिया। वहीं संचालन क्षेत्रों में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन. फ्रेंकलिन जयकुमार द्वारा हसदेव क्षेत्र, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास द्वारा गेवरा क्षेत्र, निदेशक वित्त श्री डी सुनील कुमार द्वारा रायगढ़ क्षेत्र एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन द्वारा चिरिमिरी क्षेत्र में योग सत्रों का नेतृत्व किया गया।

              योग सत्र के उपरांत सभी कार्यक्रम स्थलों पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस आयोजन की सफलता के पीछे बीते सप्ताह आयोजित “योग से योग्य” 7 दिवसीय बूटकैम्प की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके अंतर्गत सभी क्षेत्रों में जागरूकता रैलियाँ, योग चैलेंज, कार्यस्थल पर योग, महिला योग सत्र, स्कूलों में योग जैसे विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम चलाए गए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति – राजेश अग्रवाल

                              रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              Related Articles

                              Popular Categories