Tuesday, February 10, 2026

            बिलासपुर : अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाना हमारा लक्ष्य – केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे

            • कंटीन्यूअस माईनर जैसी अत्याधुनिक तकनीक की मदद से वर्ष 2030 तक भूमिगत खदानों से 100 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य
            • एसईसीएल प्रवास के दूसरे दिन बैकुंठपुर क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे, चिरिमिरी क्षेत्र में नए कंटीन्यूअस माईनर, चरचा माईन में पंखाघर का किया शुभारंभ

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन भारत सरकार के माननीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को अपने दो दिवसीय एसईसीएल प्रवास के दूसरे दिन बैकुंठपुर क्षेत्र पहुँचे। दौरे के दौरान माननीय मंत्रीजी द्वारा वीसी के माध्यम से एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की एनसीपीएच माईन में नए कंटीन्यूअस माईनर का शुभारंभ किया गया और हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कोयला मंत्रालय नई एवं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। वर्ष 2030 तक भूमिगत खदानों से 100 मिलियन टन उत्पादन करने का हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम ज़्यादा से ज़्यादा खदानों में कंटीन्यूअस माईनर जैसी तकनीक के इस्तेमाल को बल दे रहे हैं। एसईसीएल में आज इस नए लो हाइट कंटीन्यूअस माईनर के शुरू होने निश्चित रूप से कंपनी के भूमिगत उत्पादन को मज़बूती मिलेगी।  

            श्री दुबे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दशक में देश में हर घर में बिजली पहुँची है और इसमें आप सभी कोयला खनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है. आज कोयला उद्योग में महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कंधे-से कन्धा मिलकर काम कर रहें हैं और अपनी नई पहचान बना रही हैं। उनके आगमन पर क्षेत्रीय प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा पारंपरिक सैला नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। दौरे की शुरुआत में मंत्री श्री दुबे ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चरचा खदान परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने चरचा माइन्स में पंखाघर (Main Mechanical Ventilator) का उद्घाटन किया। यह नया पंखाघर खदान के एलवीसी यानी लास्ट वेंटिलेशन कनेक्शन तक स्वच्छ वायु के प्रवाह को सुनिश्चित करेगा जिससे श्रमिकों को बेहतर कार्य परिस्थितियाँ मिलेंगी।

            महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए मंत्री श्री दुबे ने खदान में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बायो-टॉयलेट का उद्घाटन किया। इसके उपरांत एक समारोह में माननीय मंत्रीजी द्वारा क्षेत्र के उत्कृष्ट कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया, जिससे कर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, सीवीओ श्री हिमांशु जैन, बैकुंठपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री बीएन झा, माननीय बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, जिला कलेक्टर श्रीमती श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (आईएएस), जिला एसपी श्री रवि कुमार कुर्रे, भापुसे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : बसनारा और पहिया जलाशय योजना के लिए 5.61 करोड़ रूपए स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories