बिलासपुर : 16 साल की छात्रा से रेप, युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, ब्रेकअप करने पर थाने में की शिकायत

                छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

                बिलासपुर: जिले में 16 साल की लड़की से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

                पुलिस के अनुसार, स्कूली छात्रा से करीब दो साल पहले ग्राम लोहर्सी निवासी विश्वराज साहू (18) की इंस्टाग्राम से उसकी जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान युवक ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा भी किया।

                दोस्त के घर बुलाकर किया रेप

                छात्रा ने पुलिस को बताया कि, 24 फरवरी 2022 को विश्वराज ने मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा लेकर गया। वहां भी उसने लड़की के साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

                अब ब्रेकअप करने पर की शिकायत

                इधर, छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि, उसके साथ शादी करने का वादा करने के बाद विश्वराज ने उससे संबंध तोड़ दिया है। न तो वह बात करता है और न ही शादी के लिए राजी है। जिसके कारण उसका भविष्य अधर में है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विश्वराज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

                आरोपी युवक भी है स्टूडेंट

                पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि आरोपी विश्वराज भी स्टूडेंट है। जब छात्रा से दोस्ती हुई, तब ग्यारहवीं क्लास में था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी युवक के घरवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया। जिसके चलते उसने छात्रा से मिलना-जुलना बंद कर दिया।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories