बिलासपुर : राह चलती महिला से लूट, 15 मिनट के भीतर 2 महिलाओं से चेन स्नैचिंग, सड़क पर लुटेरे से भिड़ गई महिला

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोर गिरोह के साथ बाइकर्स गैंग भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार की शाम महज 15 मिनट के भीतर चेन स्नैचिंग की दो वारदात हुई, जिसमें लुटेरों ने महिला को अपना निशाना बनाया। हालांकि, लुटेरे कामयाब नहीं हुए। इस दौरान एक महिला लुटेरों से भिड़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है।

              उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी बहादुरी के चलते पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया है। लूट की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो युवक महिला के गले से सोने की चेन छीनते नजर आ रहे हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

              बाइक सवार लुटेरों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

              बाइक सवार लुटेरों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

              दरअसल, शहर में अपराधियों पर पुलिस का खौप नहीं दिख रहा है, जिसके चलते गुंडागर्दी, मारपीट के साथ ही चोरी की सिलसिलेवार वारदात हो रही है। वहीं, अब भीषण गर्मी में बाइकर्स गैंग भी सक्रिय हो गया है, जो राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

              15 मिनट के भीतर दो चेन स्नैचिंग

              सरकंडा के क्षेत्र के राजकिशोर नगर में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक लुटेरे राजकिशोर नगर से तोरवा पुल की ओर भाग निकले।

              लोग अभी लुटेरों की तलाश कर ही रहे थे कि महज 15 मिनट के बाद ही बाइक सवार लुटेरों ने तोरवा पुल के पास स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के सामने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

              महिला ने दिखाई बहादुरी, गंभीर रूप से हुईं घायल

              इस दौरान महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लुटेरे किसी तरह भागने का प्रयास कर रहे थे। महिला की मजबूत पकड़ के चलते युवक चलती बाइक से गिर गए। छीनाझपटी में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

              इस बीच लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इधर घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई। पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे लुटेरों को देवरीखुर्द के पास पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे युवक पत्थलगांव के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

              घायल महिला अस्पताल में भर्ती

              लूटपाट की घटना के दौरान लुटेरों से भिड़ने वाली महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला को अपोलो में भर्ती कराया गया है। लुटेरों ने जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दिया आशंका जताई जा रही है कि वे आदतन बदमाश हैं। उनसे पूछताछ में लूट के और भी मामलों की जानकारी मिल सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories