बिलासपुर : श्रद्धा महिला मण्डल ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

          बिलासपुर (BCC NEWS 24): देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने बसंत विहार क्लब में ध्वजारोहण किया। इस पुनीत बेला में उनकी सहयोगी श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी तथा कमिटी के सदस्याओं के साथ महिला मंडल सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इस पावन घड़ी में राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्ण जज्बा वातावरण में गुंजायमान राष्ट्रगान से मुखरित हो रहा था। ‘ वंदे मातरम् ‘ और ‘ भारत माता की जय ‘ से पूरा बसंत क्लब गूंज उठा। 



                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    Related Articles

                    Popular Categories