बिलासपुर : कोयला मंत्रालय की पहली डीबीटी सीएसआर योजना बनी ‘एसईसीएल के सुश्रुत’

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह योजना भारत सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) पोर्टल पर सूचीबद्ध होने वाली कोयला मंत्रालय के तहत किसी भी कोयला पीएसयू की पहली और एकमात्र सीएसआर योजना बन गई है।

              डीबीटी पहल को भारत सरकार द्वारा लाभ और सब्सिडी के वितरण को सुधारने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे फंड ट्रांसफर किए जा सकें जिससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान में, डीबीटी पोर्टल में 55 मंत्रालयों की लगभग 325 योजनाएँ सूचीबद्ध हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करती हैं।

              वर्ष 2023 में शुरू की गई ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ एसईसीएल की प्रमुख शैक्षिक सीएसआर पहल है, जिसका उद्देश्य नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को नि:शुल्क मेडिकल कोचिंग प्रदान करना है। यह योजना छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कोयला खनन क्षेत्रों के मेधावी एवं वंचित वर्ग के 40 बच्चों को निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान करती है  जिससे उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन मिल सके।

              योजना के पहले बैच में, 40 में से 39 छात्रों ने नीट 2024 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इनमें से 11 छात्रों ने एमबीबीएस में, 2 ने बीडीएस में, 2 ने बीएएमएस में, 2 ने बीपीटीएच में और 2 छात्रों ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में वेटरनरी कोर्स में प्रवेश प्राप्त किया। डीबीटी पोर्टल में शामिल होने के साथ, ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ योजना अब लाभार्थियों तक और अधिक कुशलता, पारदर्शिता और सुगमता के साथ लाभ पहुंचा सकेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं – कृषि उत्पादन आयुक्त निगार

                              उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशहर जिले...

                              रायपुर : डेयरी योजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी)...

                              रायपुर : शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

                              सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते...

                              रायपुर : रविशंकर सागर परियोजना मरम्मत के लिए 2.92 करोड़ की

                              पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृतिबांध होगी सुरक्षित और मजबूतरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories