बिलासपुर : परिवार वालों के ताने से परेशान मां बनी हत्यारी, दुधमुंही बेटी को मार डाला, कुएं में शव फेंककर गायब होने की रची थी कहानी

          बिलासपुर: 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. हत्या कोई और नहीं बल्कि बच्ची की मां ने ही की थी और पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी बनाई थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी का है.

          परिवार वालों के ताने से थी परेशान

          बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की खोजबीन के बाद गायब बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था. जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी. पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान होकर उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी.



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून का जलवा : औसतन 783.0 मिमी वर्षा दर्ज

                    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे अधिक तो कांकेर-सुकमा में थमी बारिश...

                    रायपुर : महतारी वंदन से आर्थिक संबल, वय वंदन से स्वास्थ्य सुरक्षा

                    भूरी देवी के परिवार को मिली योजनाओं से दोहरी...

                    Related Articles

                    Popular Categories