Monday, February 2, 2026

            बिलासपुर : महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपादित हुआ। इस अवसर पर महिला कल्याण समाज की महिलाओं द्वारा मंदिर में पीतल का घंटा भेंट स्वरूप चढ़ाया गया, जो समाज की ओर से आस्था एवं समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

            इस आयोजन में नीति श्रीवास्तव, सुप्रभा आचार्य, सरिता चौहान, सरोज वस्त्राकर, संतोषी मेहता, पुष्पा पटेल, प्रभा तिवारी, राखी कोस्टा, माया राव, शेफाली घोष, दिव्या भौमिक, कविता घोष, भारती सिन्हा, गीता रावत, सीमा दिग्ग्रस्कर सुनीता जायसवाल, माया कपा ले , शशि सोनी, सविता शर्मा सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। महिला कल्याण समाज की सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories