छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत के पार, 52 सीटों पर आगे… रायपुर की सभी और बस्तर में 8 सीटों पर बढ़त; सड़कों पर मोदी-मोदी के नारे

            रायपुर: छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल भाजपा 52 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। रायपुर की सभी और बस्तर की 8 सीटों पर भाजपा को बढ़त है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने फिर बढ़त बना ली है।

            प्रदेश में अब तक पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। रायपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं।

            मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

            मैप के जरिए ताजा परिणाम : ऑरेंज कलर में दिखाए गए इलाकों में बीजेपी आगे है और ब्लू कलर में दिखाए गए इलाकों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

            डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था। (आंकड़े इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से)


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories