रेप के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार… पहाड़ी कोरवा महिला से बर्थडे पार्टी में किया दुष्कर्म; गाने के तेज शोर में दब गई पीड़िता की आवाज

          जशपुर में पहाड़ी कोरवा महिला से दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

          जशपुर में पहाड़ी कोरवा महिला से दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार।

          जशपुर: जिले में एक बर्थ डे पार्टी में पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता सरयू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। रेप की घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है।

          जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता और सामरबहार का पूर्व जनपद पंचायत सदस्य सरयू पैकरा बगीचा थाना क्षेत्र में आयोजित एक परिचित की बर्थ डे पार्टी में गया था। वहीं पर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा की महिला भी अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। बर्थ डे पार्टी में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी का फायदा उठाकर बीजेपी नेता महिला का मुंह दबाकर उसे घर से कुछ दूर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

          बगीचा थाना क्षेत्र में हुई रेप की वारदात।

          बगीचा थाना क्षेत्र में हुई रेप की वारदात।

          घटना के बाद आरोपी बीजेपी नेता महिला को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। सुबह-सुबह जब मनरेगा में काम करने जा रही महिलाओं ने पीड़िता को देखा, तो इसकी जानकारी उन्होंने उसके घर वालों को दी। पीड़िता के परिजन उसे लेकर घर आए। यहां महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता और उसका परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

          पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक गलियारों में जैसे ही घटना का पता चला, वैसे ही पुलिस पर दबाव बढ़ा। पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद बगीचा थाना पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता और सामरबहार के पूर्व जनपद सदस्य सरयू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने की है।



                    Hot this week

                    KORBA : ठेकेदार को किया ब्लेकलिस्टेड, अमानत राशि राजसात

                    निर्माण कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाने वाली निर्माण एजेंसियों...

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    Related Articles

                    Popular Categories