Friday, February 13, 2026

              छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की लाश मिली… सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान, घूमने निकला था, फिर लौटा ही नहीं

              मुंगेली: जिले में बीजेपी नेता की लाश मिली है। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। बताया जा रहा बीजेपी नेता घर से घूमने के लिए निकला था। मगर लौटा ही नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

              चिल्फी निवासी शत्रुघन साहू(45) गोंडखाम्ही भाजपा मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री था। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि एक शख्स का शव ग्राम गोल्हापारा में रोड किनारे पड़ा हुआ है।

              इस तरह से रोड किनारे बीजेपी नेता का पड़ा मिला शव। ग्रामीणों ने लाश देखकर दी सूचना।

              इस तरह से रोड किनारे बीजेपी नेता का पड़ा मिला शव। ग्रामीणों ने लाश देखकर दी सूचना।

              मारकर फेंकने की आशंका

              सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव की पहचान की गई है। वहीं आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को भाजपा नेता के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। इस वजह से पुलिस को शक है कि उसकी हत्या की गई होगी। ये भी शक है कि पहले उसकी हत्या की गई है। फिर शव को यहां रोड किनारे फेंका गया है।

              पारिवारिक विवाद चल रहा था

              शत्रुघन अपराधी किस्म का शख्स था। उसके खिलाफ चिल्फी थाने में भी मामला दर्ज है। इस मामले में एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि मृतक का काफी लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले ही इसके छोटे भाई ने आगजनी की वारदात को अंजाम देने पर इसके खिलाफ चिल्फी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

              घर से घूमने के लिए निकला था भाजपा नेता।

              इस साल 4 बीजेपी नेताओं की मौत, 3 को नक्सलियों ने मारा

              • 16 जनवरी 2023 को बस्तर के भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। घर से कुछ दूरी पर ही BJP नेता का शव मिला घा। भाजपा ने इसे हत्या बताया था।
              • 5 फरवरी 2023 को बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मारा था।
              • 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।
              • 11 फरवरी की शाम दंतेवाड़ा में रामधर की हत्या की गई। रामधर को माओवादियों ने मार दिया था। रामधर मंडल कार्यसमिति का सदस्य था।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories