अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन : कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

        अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का वृहद योग जागरूकता शिविर  आशिर्वाद पॉइंट टीपी नगर में संपन्न

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

        प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी

        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा यह विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का गौरव बढ़ा रहा है।

        शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय एवं राकेश नागरमल अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



                Hot this week

                KORBA : आपका पुराना खिलौना किसी बच्चे की नई खुशी बन सकता है

                सेवा संकल्प अभियान के तहत खिलौना दान रथ को...

                Related Articles

                Popular Categories