BREAKING: इटली के म्यूजियम से 3 मिनट में 3 पेंटिंग चोरी, मचा हड़कंप, 95 करोड़ थी कुल कीमत

              रोम: इटली के उत्तरी हिस्से में पार्मा शहर के पास एक म्यूजियम से सिर्फ 3 मिनट में लाखों डॉलर की कीमत वाली तीन पेंटिंग चोरी हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

              यह चोरी 22 और 23 मार्च की रात मैग्नानी रोका फाउंडेशन नाम के एक निजी म्यूजियम में हुई। चोरी हुई पेंटिंग्स में ऑगस्ट रेनुआर की ‘फिश’, पॉल सेजान की ‘स्टिल लाइफ विद चेरीज’ और हेनरी मातीस की ‘ओडालिस्क ऑन द टेरेस’ शामिल हैं।

              स्थानीय मीडिया के मुताबिक चोरों ने तीन मिनट से भी कम समय में ये पेंटिंग्स उठाईं और म्यूजियम के गार्डन के रास्ते भाग निकले। इसकी कुल कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 90–95 करोड़ रुपये) के आसपास बताई जा रही है।

              यह फाउंडेशन 1977 में बना था और इसमें कला इतिहासकार लुइजी मैग्नानी का कलेक्शन रखा गया है। यहां ड्यूरर, रूबेन्स, वैन डाइक, गोया और मोने जैसे बड़े कलाकारों की भी कृतियां हैं।

              स्थानीय मीडिया ने म्यूजियम अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह चोरी किसी संगठित गिरोह ने की है। हालांकि अलार्म बजने की वजह से चोरी बीच में ही रुक गई थी। म्यूजियम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

              यह घटना यूरोप के बड़े म्यूजियम में हुई हाल की चोरियों के बाद सामने आई है। इससे पहले पेरिस के लूव्र म्यूजियम में भी चोरों ने करीब 101 मिलियन डॉलर के गहने और अन्य सामान चुरा लिए थे। एक दूसरी घटना में चोरों ने सिर्फ 8 मिनट में 88 मिलियन यूरो के क्राउन ज्वेल्स चुरा लिए थे। बाद में कुछ संदिग्ध पकड़े गए, लेकिन चोरी का सामान अब तक नहीं मिला है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न

                              ’विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट

                              छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चारायपुर (BCC...

                              रायपुर : किसानों को समय पर मिल रहे खाद-बीज

                              93 प्रतिशत बीज वितरण पूरा 63,733 मीट्रिक टन उर्वरकों...

                              रायपुर : नचनिया जलाशय के विकास कार्यों के लिए 3.91 करोड़ रुपए स्वीकृत

                              101 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories