BREAKING: पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज में 91% वोटिंग, नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

                कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 6 बजे तक के आकड़ों के मुताबिक, 91.31% वोटिंग हुई है। यह और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।

                नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे।

                CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों और वोटरों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

                TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

                जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।

                बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें…

                TMC का आरोप है कि हावड़ा के उदयनारायणपुर में CRPF ने बुजुर्ग से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

                TMC का आरोप है कि हावड़ा के उदयनारायणपुर में CRPF ने बुजुर्ग से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

                भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को पोलिंग बूथ पर TMC समर्थकों ने घेर लिया।

                भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को पोलिंग बूथ पर TMC समर्थकों ने घेर लिया।

                सतगाछिया में केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया।

                सतगाछिया में केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया।

                हावड़ा के लिलुआ में केंद्रीय बलों ने EVM खराब होने की शिकायत करने वाले वोटरों पर लाठीचार्ज किया।

                हावड़ा के लिलुआ में केंद्रीय बलों ने EVM खराब होने की शिकायत करने वाले वोटरों पर लाठीचार्ज किया।

                डायमंड हार्बर के फालता में EVM मशीन में BJP का बटन टेप से ब्लॉक करने का दावा किया गया।

                डायमंड हार्बर के फालता में EVM मशीन में BJP का बटन टेप से ब्लॉक करने का दावा किया गया।

                साउथ 24 परगना के कैनिंग में बूथ नंबर 113 पर सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

                साउथ 24 परगना के कैनिंग में बूथ नंबर 113 पर सुरक्षाबलों और वोटरों के बीच धक्का-मुक्की हुई।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories