BREAKING : साल की सबसे बड़ी गिरावट…. चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 2000 अंक नीचे, निफ्टी में भी 600 अंकों की गिरावट, कल 2500 अंक चढ़ा था बाजार

              मुंबई: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज यानी 4 जून को सेंसेक्स करीब 2000 अंकों की गिरावट के साथ 74,400 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 600 अंकों की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और 2 शेयरों में तेजी है। पावर ग्रिड, SBI, LT के शेयर करीब 5% नीचे हैं। सनफार्मा और नेस्ले के शेयर में मामूली तेजी है।

              PSU बैंक इंडेक्स 7% से ज्यादा टूटा
              NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 7% से ज्यादा टूटा है। मेटल में 5% और फाइनेंशियल सर्विसेस में 4% से ज्यादा की गिरावट है। रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 3% से ज्यादा नीचे है।

              रुझानों में NDA और I.N.D.I.A. के बीच टक्कर इसलिए बाजार गिरा
              लोकसभा की 542 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में NDA 284, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर आगे चल रहा है। बाजार को अनुमान था कि NDA भारी बहुमत से आएगी, लेकिन अभी रुझानों में टक्कर देखने को मिल रही है।

              FIIs ने 6850.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
              विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर उपलब्ध अंतरिम आंकड़ों के अनुसार 3 जून, 2024 को FIIs ने 6850.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि DIIs ने 1913.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

              बाजार ने सोमवार को ऑलटाइम हाई बनाया था
              लोकसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स 2,777 पॉइंट की तेजी के साथ 76,738 और निफ्टी 808 पॉइंट चढ़कर 23,338 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में बाजार अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 2,507 पॉइंट चढ़कर 76,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 733 पॉइंट चढ़ा और 23,263 के स्तर पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              Related Articles

                              Popular Categories