ब्रेकिंग: बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल 6 साल के लिए निष्कासित… दोनों पूर्व MLA ने वरिष्ठ नेताओं-प्रदेश प्रभारी के खिलाफ दिया था बयान, नोटिस के बाद एक्शन

          रायपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ विनय जायसवाल को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की थी। दोनों को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की गई है। विनय जायसवाल के घर पर दोनों नेता गुरुवार को बैठक कर रहे थे।

          बृहस्पत सिंह के साथ बस्तर और अन्य विधानसभा के पूर्व विधायक इकट्ठा हुए। हार के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची और कारण बनाकर दिल्ली में सौंपने की तैयारी की जा रही थी। बैठक में शामिल होने आए विधायकों का कहना है कि किस सर्वे के आधार पर हमारा टिकट काटा गया यह बताया जाए। हम भी उस एजेंसी को खोज रहे हैं। और टिकट काटने के बाद भी परिणाम क्या रहे ये भी देखा जाए।

          विनय जायसवाल के घर पर मीटिंग में ये विधायक पहुंचे

          बृहस्पति सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनीता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल समेत कई पूर्व विधायक मौजूद रहे।

          निष्कासन आदेश



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories