ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके… अंबिकापुर से 132 KM दूर MP का सिंगरौली था केंद्र; रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता

              SURGUJA: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई है। दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप आया। इसका केंद्र 132 KM मध्यप्रदेश के सिंगरौली में था। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है। जुलाई 2022 से सरगुजा संभाग में 6 बार भूकंप आया है।

              अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी। सरगुजा संभाग भूकंप के लिहाज से फाल्ट जोन में माना जाता है।

              उत्तरी छत्तीसगढ़ में भूकंप के कई केंद्र, फाल्ट जोन में सरगुजा

              सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है।

              सरगुजा संभाग में आए भूकंप
              28 अगस्त की शाम 8.04 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप अंबिकापुर से 4 किमी के दायरे में आया था।
              24 मार्च की सुबह 10.28 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से छह किलोमीटर दूर सोनपुर था।
              10 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से सात किमी की दूरी पर गेज बांध के करीब था।
              04 अगस्त 2022 को 11.57 बजे 3.7 मेग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र सूरजपुर से 11 किलोमीटर दूर भूतल से 10 किलोमीटर अंदर था।
              29 जुलाई 2022 को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।
              11 जुलाई 2022 को भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर के पास सोनहत क्षेत्र में धरातल से 16 किलोमीटर की गहराई में था।


                              Hot this week

                              KORBA : ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान में बी.एन.आई. क्रिस्टल्स ने दी अपनी सहभागिता

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ संस्था के पदाधिकारियों व...

                              KORBA : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय सेना में भर्ती हेतु...

                              KORBA : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories