ब्रेकिंग: अपोलो अस्पताल के ICU में आग… धुआं भरने से मची अफरातफरी, मरीजों को दूसरे वार्ड में किया गया शिफ्ट

              बिलासपुर: जिले के अपोलो अस्पताल के ICU में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंच गई है।

              गुरुवार शाम के वक्त अचानक अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू से आग की लपटें उठने लगीं। वहां का स्टाफ और मैनेजमेंट कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ICU में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। नर्स और डॉक्टरों की टीम ने वहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना शुरू किया, लेकिन वार्ड में धुआं भर जाने से आसपास दिखना मुश्किल हो गया।

              आग लगने क बाद आईसीयू में धुआं भरने से कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया।

              आग लगने क बाद आईसीयू में धुआं भरने से कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया।

              वहीं तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी वहां पहुंचकर लगातार स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

              पुलिस की टीम अपोलो अस्पताल की छत पर पहुंचकर जांच करती हुई।

              पुलिस की टीम अपोलो अस्पताल की छत पर पहुंचकर जांच करती हुई।

              जिस वक्त वार्ड में आग लगी उस समय वहां बहुत से मरीज भर्ती थे। धुआं उठते देखकर तत्काल उन्हें हटाया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी बाहर किया गया। आग लगने की खबर मिलते ही वार्ड में भगदड़ मच गई।

              पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची
              इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और प्रबंधन अलर्ट हो गया। वार्ड से मरीजों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल में एंट्री बंद कर दी गई। साथ ही फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी गई। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

                              120 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महिलाओं को मिला...

                              रायपुर : विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

                              महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान—सोमनाथ...

                              Related Articles

                              Popular Categories