BREAKING: ईरान ने इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 300 लोग घायल; ट्रम्प ने होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

              तेल अवीव/तेहरान: ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

              इससे पहले ईरान ने शनिवार रात भी इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया था। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है।

              ईरान की ओर से यह हमले ट्रम्प की धमकी के बाद बढ़े हैं। दरअसल, ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा-

              अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।

              वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों पर हमला करेगा।

              ईरानी मिसाइल को इजराइली सेना ने हवा में मार गिराया, जिसके बाद मिसाइल का एक हिस्सा नीचे गिरता हुआ।

              ईरानी मिसाइल को इजराइली सेना ने हवा में मार गिराया, जिसके बाद मिसाइल का एक हिस्सा नीचे गिरता हुआ।

              ईरान बोला- BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएं

              ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमले रोकने में भूमिका निभानी चाहिए।

              उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए।

              ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा।

              ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

              इजराइली शहर अराद पर रविवार सुबह ईरानी मिसाइल ने हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और 10 की हालत गंभीर है।

              इजराइली शहर अराद पर रविवार सुबह ईरानी मिसाइल ने हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और 10 की हालत गंभीर है।

              इजराइल के उत्तरी इलाके मिसगव में रविवार को लेबनान से दागा गया एक मिसाइल कार पर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

              इजराइल के उत्तरी इलाके मिसगव में रविवार को लेबनान से दागा गया एक मिसाइल कार पर गिर गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

              ईरान ने शनिवार को इजराइल पर मिसाइल हमला किया।

              ईरान ने शनिवार को इजराइल पर मिसाइल हमला किया।

              अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो जारी किया।

              अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो जारी किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू

                              अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का विमानतल पर रंगारंग स्वागतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories