BREAKING: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ट्रक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, एक का हाथ कटा, कई के सिर फूटे; CM के कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

          मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं।

          पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी।

          बताया गया है कि बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

          देखिए, तस्वीरें…

          घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

          मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

          मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

          दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

          दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories