BREAKING : मोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट; जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला, देखें लिस्ट…

              नई दिल्ली: मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा।

              शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

              शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              9 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्तरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बरसात के पानी के संचयन व भूजल स्तर बढ़ाने वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक

                              रैनवाटर हार्वेस्टिंग व कोरबा क्षेत्र में 2026 स्वच्छ जल...

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories