Breaking News: NIA ने राजस्थान सहित 4 राज्यों में छापेमारी की, आतंकी हमले और धमाकों की साजिश में कार्रवाई, पाकिस्तानी डॉन का नेटवर्क निशाने पर

          जयपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान सहित 4 राज्यों में आज छापेमारी की है। एजेंसी की टीमों ने 12 ठिकानों पर रेड की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ की जा रही है।

          राजस्थान में अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एजेंसी ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। नीमराना में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसे पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

          नीमराना से हिरासत में लिए गए युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है।

          नीमराना से हिरासत में लिए गए युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है।

          रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची टीम

          अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी में NIA की टीम सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे टीम लौट गई। यहां किराए पर रहने वाले परमेश नाम के युवक को लेकर गई है।

          अजमेर की अंबिका विहार कॉलोनी में रिटायर्ड टीचर का घर, जहां ईडी की टीम पहुंची थी।

          अजमेर की अंबिका विहार कॉलोनी में रिटायर्ड टीचर का घर, जहां ईडी की टीम पहुंची थी।

          आतंकी हमले और धमाकों की साजिश थी

          सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भेजने की साजिश में शामिल था।

          एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था।

          शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भड़काता है। (फाइल फोटो)

          शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भड़काता है। (फाइल फोटो)

          फोरेंसिक कर रही जांच

          NIA उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में दो, बिहार में दो और महाराष्ट्र में तीन जगहों पर पहुंची हैं। टीमें जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।

          वहीं पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क और फंडिंग एंगल को भी देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि NIA इस पूरे मॉड्यूल और आतंकी साजिश को लेकर जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories