Breaking News: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस खत्म, TVK चीफ विजय होंगे अगले CM, राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, सरकार बनाने की मंजूरी मिली; कल शपथ संभव

              चेन्नई: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक सस्पेंस खत्म हो गया है। TVK चीफ और एक्टर विजय को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है।

              विजय ने शुक्रवार को लोकभवन में लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK के समर्थन से TVK ने विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है।

              तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायकों के समर्थन से पार्टी का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया।

              TVK समर्थकों ने लोकभवन के सामने प्रदर्शन किया

              • TVK को बहुमत नहीं मिलने के केस में DMK और AIADMK में गठबंधन के बाद सरकार गठन की अटकलें हैं। TVK ने कहा कि अगर दोनों पार्टियों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, तो उसके सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।
              • TVK समर्थकों ने शुक्रवार सुबह गवर्नर हाउस (लोकभवन) के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया।
              • कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद DMK ने लोकसभा में अपने सांसदों की सीट बदलने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि गठबंधन टूटने के बाद सदन में कांग्रेस के साथ बैठना सही नहीं है।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories