BREAKING: PM मोदी ने दिल्ली में ₹15200 करोड़ के GPRA प्रोजेक्ट का उद्घाटन, 2722 नए बने फ्लैट की चाबी महिलाओं को सौंपी

              नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 2,722 नए बने फ्लैट का उद्घाटन किया। साथ ही महिला लाभार्थियों को चाबी सौंपी। उन्होंने कुछ महिला मजदूरों से भी बातचीत की।

              इसके अलावा 6,632 अतिरिक्त फ्लैट और ₹15200 करोड़ के कई दूसरे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह नेशनल कैपिटल में हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का एक बड़ा हिस्सा है।

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

              इसके बाद पीएम पिंक लाइन के 12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किमी लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

              इसी के साथ पीएम एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किमी होगी।

              इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं।

              भारत सरकार दिल्ली में सात पुरानी सरकारी हाउसिंग कॉलोनियों को एक नए सेल्फ-फाइनेंसिंग मॉडल के ज़रिए रीडेवलप कर रही है, जिसके लिए सरकारी खजाने से किसी फंडिंग की ज़रूरत नहीं है।

              यह प्रोजेक्ट सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, नौरोजी नगर, कस्तूरबा नगर, त्यागराज नगर, श्रीनिवासपुरी और मोहम्मदपुर में फैला है, जो लगभग 537 एकड़ में फैला हुआ है।

              इन कॉलोनियों में मौजूदा कई क्वार्टर पुराने और असुरक्षित हो गए थे। लगभग 40% रहने लायक नहीं थे। रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का मकसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 20,000 से ज्यादा घरों की कमी को दूर करना है।

              फेज V-A के तहत 3 कॉरिडोर का शिलान्यास, लंबाई 16.1 किमी

              PM मोदी एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 km होगी।

              इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। इससे सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली, नोएडा और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

              मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी

              दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है, और इसके शुरू होने के साथ ही इस लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इससे कई रेजिडेंशियल और कमर्शियल इलाके मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे।

              दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की

              दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में बताया कि, दिल्ली मेट्रो फेज III कॉरिडोर पर ट्रेन सर्विस 8 मार्च को रेगुलर सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे शुरू होंगी।

              DMRC ने कहा कि सर्विस की शुरुआत लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार, लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट, जिसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन भी शामिल है, और लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका से ढांसा बस स्टैंड पर होगी।

              कॉर्पोरेशन ने कहा कि शेड्यूल में बदलाव 8 मार्च से लागू होगा और यात्रियों को अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करने की सलाह दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी फरिदा बेगम के परिवार का सहारा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories