BREAKING: प्रधानमंत्री दो दिन के असम दौरे पर, खराब मौसम के कारण कोकराझार में 4,570 करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन, गुवाहाटी में मोदी बोले- दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा है

              गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर हैं। दोपहर करीब 1.30 बजे वे गुवाहाटी पहुंचे। पीएम गुवाहाटी के अलावा आज कोकराझार और सिलचर का दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने कोकराझार में 4570 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया।

              पीएम ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा- दशकों तक बोडोलैंड का एक क्षेत्र विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड के अनेक वीडियो को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा।

              मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दिखाने के लिए कागजी समझौते किए। आपने कांग्रेस को खदेड़ा और एनडीए को मौका दिया तो हमने समझदारी से फैसले लिए।

              पीएम ने नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

              पीएम मोदी असम के दो दिन के दौरे पर हैं। वो यहां कुल मिलाकर 47800 रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

              पीएम ने ये भी कहा…

              • कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है। एक वादे के साथ चार झूठ गिफ्ट में देती है। वहीं, आपके सामने बीजेपी का सफल मॉडल है।
              • 2003 में जब दिल्ली में एनडीए सरकार थी। अटल जी के नेतृत्व में सच्चाई और ईमानदारी से काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
              • एनडीए की दोहरी इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और उसके तीव्र विकास दोनों के लिए लगातार काम कर रही है।
              • कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने पिछले कुछ दशकों में भारी कठिनाइयों का सामना किया है। इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
              • आज बोडोलैंड शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है।
              • आज मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा दीजिए। स्पष्ट संदेश दीजिए कि घुसपैठियों के लिए अमस में कोई जगह नहीं है।

              पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे।

              हाइड्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को फायदा

              पीएम के असम के दीमा हसाओ और वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिलों में मौजूद कोपिली हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी जेनरेशन को बढ़ाएगा, इलाके में ग्रिड स्टेबिलिटी में सुधार करेगा और घरों, किसानों और इंडस्ट्रीज़ को भरोसेमंद बिजली सप्लाई पक्का करेगा।

              प्रधानमंत्री ऑयल इंडिया लिमिटेड की नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी प्रोडक्ट पाइपलाइन (NSPL) का कैपेसिटी बढ़ाने का प्रोजेक्ट देश को समर्पित करेंगे। यह प्रोजेक्ट और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को निकालने में मदद करके नुमालीगढ़ रिफाइनरी को 3 MMTPA से 9 MMTPA तक बढ़ाने में मदद करेगा।

              प्रधानमंत्री इसके साथ ही रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसमें लगभग 420 करोड़ रुपए की लागत से बनी रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (558 km) और लगभग 1,180 करोड़ रुपये की लागत से बनी चपरमुख-डिब्रूगढ़ रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन (571 km) शामिल हैं। इसी के साथ लगभग 650 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदरपुर-सिलचर और बदरपुर-चुराईबाड़ी रेल लाइन भी शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर और सरगुजा में औषधीय पौधों की योजनाओं का होगा विस्तार – विकास मरकाम

                              छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड...

                              रायपुर : चर्रा की योगेश्वरी देवांगन ने मुर्गीपालन से बनाई पहचान

                              आजीविका मिशन से बदली तस्वीरसोशल मीडिया से देशभर तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories