BREAKING: मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में टूट की अटकलें, 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं

            शिलांग: मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में टूट की अटकलें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इन विधायकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। UDP अध्यक्ष मेहतबा लिंगदोह ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं।

            ये चर्चा शनिवार को उस वक्त शुरू हुई, जब UDP के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने भाजपा जॉइन कर ली। अभी भाजपा के 2 विधायक हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो जाएगी।

            इसके बाद बीजेपी विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राज्य में मेघालय डेमोक्रेटिक अलाइंस (MDA) की सरकार है। इसमें NPP, UDP और बीजेपी तीन पार्टियों का गठबंधन है।

            UDP 3 विधायकों ने कहा- पार्टी से कोई मतभेद नहीं

            शिलॉन्ग में 11 सितंबर को UDP की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 6 विधायक शामिल नहीं हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UDP 3 विधायक कैबिनेट मंत्री लखमेन रिंबुई, बलाजिद कुफर सिनरेम और ओलान सिंग सुइन भाजपा के संपर्क में हैं।

            उन्होंने कहा, UDP नेतृत्व से उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वे पार्टी बदलते हैं तो यह उनके विधानसभा क्षेत्रों और राज्य के हित में होगा।

            बीजेपी विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने यह बताने से इनकार किया कि कितने UDP विधायक बीजेपी में शामिल होंगे और यह कब होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अभी 2 सीटें हैं और पार्टी को एक कैबिनेट पद मिला हुआ है। विधायकों की संख्या बढ़ने की स्थिति में बीजेपी को सरकार में और ज्यादा मंत्री पद की मांग करनी चाहिए।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories