BREAKING: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- NDA में सीटों का बंटवारा, भाजपा को मिली 27 सीटें, वहीं AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; कांग्रेस की केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

              नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में गठबंधन का नेतृत्व करने वाली AIADMK 178 सीटों पर;चुनाव लड़ेगी।

              वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं।

              कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर के पास कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का करीब 200 करोड़ रुपए का बंगला है, जिसकी जानकारी हलफनामें में छिपाई है।

              पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

              • पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। SIR के दौरान ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 63 लाख वोटरों में से 27 लाख के मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
              • असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
              • पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भगवान राम की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया।
              • असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
              • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

                              Hot this week

                              रायपुर : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय...

                              रायपुर : कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                              वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की...

                              Related Articles

                              Popular Categories