बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी में एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। सभी युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म होने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने गए थे। खरगोन की ओर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद की 4 तस्वीरें

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक और घायल कार के भीतर फंस गए थे।

घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।
तीन युवकों की मौके पर ही मौत
सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक कार में फंसे रहे। मृतकों को कार से बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में ये लोग शामिल
हादसे में सचिन गोकुल वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25) और यशवंत सुपड़िया (30) की मौत हो गई। वहीं सुरेश (28), सोहन (28) गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

(Bureau Chief, Korba)




