Friday, February 27, 2026

              BREAKING: अमेरिका ने वेनेजुएला पर मिसाइलें दागी, ट्रम्प बोले- राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अब हमारे कब्जे में

              काराकस: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला अब अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में हैं। उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है।

              अमेरिका ने बीती रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे) वेनेजुएला के 4 शहरों पर हमले किए थे। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने मिलिट्री ठिकानों और खास जगहों को निशाना बनाया। ट्रम्प ने कहा कि वे सुबह 11 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे) प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर पूरी जानकारी देंगे।

              वेनेजुएला के ला ग्वाइरा पोर्ट पर अमेरिकी सेना ने बीती रात मिसाइल हमला किया।

              वेनेजुएला के ला ग्वाइरा पोर्ट पर अमेरिकी सेना ने बीती रात मिसाइल हमला किया।

              वेनेजुएला में इमरजेंसी लागू

              अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने बयान जारी कर कहा था कि वे जवाब देंगे। उन्होंने देशभर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। उनके बयान जारी करने के 1 घंटे बाद ट्रम्प ने उन्हें पकड़ने का ऐलान किया।

              वेनेजुएला पर हमले की 3 बड़ी वजह…

              1. अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला की सरकार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रही थी और वहां से अमेरिका के खिलाफ साजिशें हो रही थीं।

              2. अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक वेनेजुएला में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा था।

              3. अमेरिका यह भी दावा करता है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अवैध गतिविधियों और हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व सहायता समूह द्वारा ‘आशा बिहान बाजार’ की शुरुआत

                              लखपति महिला पहल के अंतर्गत बिहान की महिलाओं का...

                              रायपुर : पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories