केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने वन प्रबंध समिति कांपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्य बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी…

          • वन प्रबंध समिति कांपा की चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों ने मंत्री श्री अकबर से की सौंजन्य भेंट

          कवर्धा: केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने वन प्रबंध समिति मांदा के चयनित सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समिति के पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री श्री अकबर से उनके रायपुर स्थिति शासकीय आवास में सौजन्य भेंट की।

          वन प्रबंध समिति कांपा की आम सभा की बैठक 30 जून को जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 19 विकासखंड बोड़ला श्री सुरेश साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत काँपा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आम सभा में श्री राम अवतार साहू को समिति अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया गया। श्रीमती कुमारी साहू को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया। जिसका सर्व सम्मति से समर्थन किया गया। सभा में कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। इसमें पंच श्री चंदन साहू, श्री भेलूराम साहू, श्री चिरावन साहू, श्रीमती छैला बाई, पंच दउवा साहू, गोकरण कौशिक, रमेशर, श्रीमती अतलिया बाई साहू, श्री लाल सिंह बैगा, श्रीमती उनदरा बाई साहू, श्रीमती बमलेश्वरी और श्री कार्तिक साहू शामिल है।

          केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने चयनित सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्यों ने मंत्री श्री अकबर से भेट मुलाकात की। इस दौरान कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                    3 किलोवाट रूफटॉप से 4 हजार का बिजली बिल...

                    रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

                    एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ...

                    रायपुर : बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

                    दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण...

                    Related Articles

                    Popular Categories