अमेरिका में छत्तीसगढ़िया अंदाज में जश्न… क्रूजर बाइक पर सींग वाला मुकुट पहनकर सड़क पर उतरे, शिकागो में लगे नारे भातर माता की जय

        रायपुर: आजादी का जश्न पूरा भारत मना रहा है। भारत से दूर विदेश की धरती पर रहने वाले भारतीय भी इस जश्न काे मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले NRI ग्रुप नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) के सदस्यों ने भी पूरे जोश में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

        कुछ इस अंदाज में शिकागो में निकली परेड

        कुछ इस अंदाज में शिकागो में निकली परेड

        छत्तीसगढ़ की आदिम संस्कृति की झलक शिकागो की सड़कों पर दिखी। वहां आयोजित इंडिया डे परेड में बस्तर में पहने जाने वाले सींग वाले मुकुट में छत्तीसगढ़ के NRI दिखाई दिए। क्रूजर बाइक इंडियन पर बैठकर रैली निकाली और शिकागो की सड़कें भारत माता की जय के नारों से गूंजी।

        तस्वीर बस्तर की नहीं शिकागो के रिहायशी इलाके की है जहां छत्तीसगढ़िया रहते हैं।

        तस्वीर बस्तर की नहीं शिकागो के रिहायशी इलाके की है जहां छत्तीसगढ़िया रहते हैं।

        ग्रुप के अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि इस बार पहली बार युनाइटेड स्टेट अमेरिका में छत्तीसगढ़िया आदिम संस्कृति को इस तरह से पेश किया गया है। वहां हमने विदेशियों को बस्तर और यहां की संस्कृतियों, प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी बताया।

        अमेरिका के शिकागो में इंडिया डे परेड के दौरान भारत की समृद्ध आदिवासी सामुदायिक संस्कृतियों का प्रदर्शन किया गया। भारतीय गीतों पर नाचते-गाते NRI ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इंडियन कम्युनिटी आउटरीच द्वारा आयोजित परेड में नाचा के सदस्य शामिल थे।

        अमेरिकी नागरिकों ने भी जब छत्तीसगढ़ के इन समुहों को रंग बिरंगे परिधान, मांदर, छत्तीसगढ़ी लुगरा में महिलाओं को देखा तो उत्साहित दिखे। नाचा उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ियों का एसोसिएशन है। ये 19 देशों में सक्रिय है, जहां-जहां छत्तीसगढ़ के लोग रहते हैं।

        सभी भारतीयों ने लगाया भारत माता की जय का नारा।

        सभी भारतीयों ने लगाया भारत माता की जय का नारा।

        कैलिफोर्निया, यूके, डेट्रॉइट और टोरंटो में भी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमाें में छत्तीसगढ़ के लोग भाग ले रहे हैं। इन लोगों ने बताय कि विदेशों में छत्तीसगढ़ की कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करना हमारा मकसद है। विदेशों में छत्तीसगढ़िया अंदाज तैयार करने में दुर्ग जिले के लोक कलाकार रिखी क्षत्रिय ने खास मदद भी की।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories