CG: कस्टम मिलिंग के लिए 104 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव…

              • 106 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी
              • किसानों से इस खरीफ सीजन में 107.53 लाख  मीट्रिक टन धान की हुई है खरीदी

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन के कारण अब तक कस्टम मिलिंग के लिए 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है, जबकि 106 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी कर दिया गया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर इस वर्ष 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की सफलतापूर्वक खरीदी की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए सीधे उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शुरू किया गया था, जिसके चलते राज्य सरकार को परिवहन व्यय में काफी कमी आयी है। इसके साथ ही धान खरीदी के बाद धान उठाव की लंबी प्रक्रिया से भी निजात मिली है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 23 लाख 42 हजार से अधिक किसानों से 31 जनवरी 2023 तक 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। किसानों को धान खरीदी के एवज में 22 हजार 67 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन : संवेदनशील सुशासन का बना उदाहरण

                              ग्राम धरदेई में दो दिन में सुलझी पेयजल की...

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              रायपुर : राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज

                              मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल

                              दिव्यांग हितग्राही को मिला व्हीलचेयररायपुर (BCC NEWS 24): शासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories