CG: दुर्ग में 18.5 किलो सोना जब्त, करीब 10 करोड़ कीमत… भिलाई में पुलिस ने की छापेमारी, दिल्ली से चोरी हुआ था गोल्ड, आरोपी पेशे से बार्बर; सोने की कैंची से मोदी के बाल काटने का है सपना

        दो गिरफ्तार आरोपियों के पास पुलिस ने सोने की ज्वेलरी जब्त किया है।

        दुर्ग: भिलाई के स्मृति नगर में पुलिस ने छापा मारकर एक घर से 18.5 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। जब्त ज्वेलरी की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले में दो आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को अरेस्ट किया है। एक बाइक की डिग्गी से 10 लाख कैश मिला है। थार कार भी बरामद की गई है।

        पुलिस के मुताबिक जब्त सोना दिल्ली में हुई करोड़ों के गोल्ड चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। कवर्धा निवासी आरोपी लोकेश श्रीवास चोरी के बाद गोल्ड को स्मृति नगर में हेमंत शुक्ला के घर पर छिपाकर रखा था। वो पिछले 15 दिन से हेमंत के घर पर ही रह रहा था।

        कवर्धा निवासी गिरफ्तार मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास।

        कवर्धा निवासी गिरफ्तार मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास।

        2011 में की थी पहली चोरी

        बताया जा रहा है कि आरोपी खैरागढ़ जेल ब्रेक करके भाग चुका है। आरोपी लोकेश श्रीवास ने सबसे पहली चोरी साल 2011 में भिलाई संगम डेरी, 2018 में भिलाई पारख जवेलर्स, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित अब तक 40 करोड़ से अधिक की चोरी कर चुका है।

        सोने के उस्तरा-कैंची से पीएम मोदी के बाल काटने का है सपना

        उसका सपना है कि वो सोने की कैंची, सोने की कंघी और सोने के उस्तरा से नरेंद्र मोदी का बाल काटे। क्योंकि वो पहले सैलून की दुकान में काम कर चुका है। आरोपी इस चोरी के बाद अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाकर पहचान भी बदलने वाला था।

        आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

        आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

        24 सितंबर को दिल्ली में हुई वारदात

        बता दें कि दिल्ली के भोगल इलाके में 24 सितंबर की रात उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुसे, फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी थी। दिल्ली पुलिस ने इस घटना का CCTV फुटेज मिलने का दावा किया था। CCTV फुटेज में दो चोर देखे गए थे।

        शोरूम के मालिक संजीव जैन ने बताया था कि हम रविवार 24 सितंबर रात 8 बजे दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को छुट्टी रहती है। मंगलवार 26 सितंबर की सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला तो हर तरफ धूल थी। जांच के बाद पता चला कि शोरूम में रखे सभी गहने गायब हैं।

        सोना-चांदी और हीरा समेत करीब 20-25 करोड़ के सामान की चोरी हुई है। 4 से 5 लाख रुपए कैश भी गायब है। चोर शोरूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए थे। इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटकर शॉप में दाखिल हुए। चोरों ने दीवार में 1.5 फुट की सेंध लगाई थी।



                Hot this week

                रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार

                पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories