Wednesday, February 18, 2026

              CG : महिला की 2 दिन पुरानी लाश मिली, उम्र 25-30 साल के बीच, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में भेजी सूचना; मुखबिर भी एक्टिव

              राजनांदगांव: जिले के डोंगरगढ़ में महिला की लाश मिली है। लाश मोहारा इलाके में पुलिया के नीचे मिली है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजनापुर में पुलिया ने नीचे शुक्रवार को महिला की लाश देखी गई। ग्रामीणों ने लाश देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। लाश 24 से 48 घंटे पुरानी लग रही है।

              शव की शिनाख्त नहीं

              पुलिस ने कहा कि आशंका है कि हत्या के बाद महिला के शव को पुलिया के नीचे फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि महिला लोवर और टीशर्ट पहने हुए है। पहचान के लिए उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों-चौकियों में सूचना भेज दी गई है। मुखबिरों को भी एक्टिव किया गया है, साथ ही गुमशुदगी की फाइल भी खंगाली जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              रायपुर : मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा...

                              रायपुर : जनदर्शन में मिली त्वरित राहत : लगनी बाई को मिला राशन कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

                              Related Articles

                              Popular Categories