CG: 2 सगी बहनों ने की 50 लाख की ठगी… मकान बनवाने के नाम पर कॉलम खोदकर काम किया बंद, कहा- पैसे खत्म हो गए, 2 गिरफ्तार

        रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सगी बहनों ने मकान बनवाने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होंने पहले मकान बनवाने का ठेका लिया, फिर काम को बीच में बंद कर दिया। जब उनसे पैसे वापस लौटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य युवती फरार है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

        पीड़ित देवव्रत दुबे ने बताया उसने अविनाश ट्विन सिटी कुम्हारी में मकान बनाने के लिए निर्वाणा होम्स की महिला ठेकेदार प्रीति चौधरी को ठेकेदारी दी थी। उन दोनों के बीच 36 लाख 50 हजार रुपए का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इस काम के लिए देवव्रत ने एडवांस के तौर पर पहली किस्त में 19 लाख 37 हजार रुपये भी आरोपियों को दिए थे, लेकिन उन्होंने जमीन पर केवल कॉलम खोदकर काम बंद कर दिया। जब काम बंद करने का कारण पूछा गया, तो आरोपी महिलाओं ने की उनके पैसे खत्म हो गए हैं, उन्हें और पैसे चाहिए।

        इसके बाद पीड़ित ने राजेंद्र नगर थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया।पुलिस ने जांच कर दोनों आरोपी बहनों प्रीति चौधरी और प्रिया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में युवतियों की मां भी शामिल बताई जा रही है।

        एक से ज्यादा लोगों से की ठगी

        दोनों बहनों ने देवव्रत जैसे ही कई अन्य लोगों से भी मकान बनवाने का कॉन्ट्रैक्ट लेकर 50 लाख रुपए वसूल किए थे। बाद में न तो उन्हें रुपए वापस किए और न ही मकान बनाकर दिया।



                Hot this week

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                Related Articles

                Popular Categories