CG: भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी… ​​​​​​​हमले में 2 युवक गंभीर रूप से घायल, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार 2 आरोपी फरार

              रायगढ़: शहर के भीड़भाड़ वाले रामनिवास चौक के पास बुधवार को बाइक सवार 2 अज्ञात लोगों ने 2 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना अलग-अलग जगहों पर हुई। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर के रामनिवास टॉकीज के सामने बुधवार की शाम पान ठेला संचालक रोहन श्रीवास (22) के साथ दो युवकों का काफी विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने रोहन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

              सलीम खान पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

              सलीम खान पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

              इन्हीं दोनों आरोपियों ने घटनास्थल से थोड़ी ही दूर स्थित शराब दुकान के पास दूसरे युवक सलीम खान निवासी मिट्ठूमुड़ा पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सलीम भी गंभीर रूप से घायल है। आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

              पान ठेला संचालक रोहन श्रीवास (22) पर चाकू से हमला। जिला अस्पताल में इलाज जारी।

              पान ठेला संचालक रोहन श्रीवास (22) पर चाकू से हमला। जिला अस्पताल में इलाज जारी।

              लोगों ने घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल युवकों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी नशे में धुत थे। रोहन को आरोपियों ने विवाद के बाद चाकू मारा, वहीं सलीम पर ऐसे ही नशे की हालत में हमला कर दिया।

              पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। सिटी कोतवाली प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

                              आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन...

                              Related Articles

                              Popular Categories