CG : जांजगीर-चांपा के 4 लोगों की हैदराबाद में मौत, पति-पत्नी और बेटा शामिल, CM साय ने जताया दुख, जिला प्रशासन को सहायता करने के दिए निर्देश

        रायपुर: हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों और ओडिशा के 4 समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

        अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से मौत की दुःखद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

        दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं।

        बता दें कि, मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के पुत्र हिमांशु की मौत हो गई। इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                KORBA : सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

                सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा में दिव्यांग सहायता...

                Related Articles

                Popular Categories