CG: डीएलएड प्रथम वर्ष में 50.88 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष में 67.36 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण…

            रायपुर: डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डी.एल.एड. प्रथम वर्ष अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 1529 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 1529 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 654 बालक तथा 875 बालिकायें सम्मिलित हुई। समस्त प्रशिक्षणार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 777 है अर्थात् कुल 50.88 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का 50.11 प्रतिशत तथा बालकों का 51.91 प्रतिशत है। कुल 02 प्रशिक्षणार्थियों के परीक्षा परिणाम नकल प्रकरण होने के कारण रोके गये है।

            डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में 1192 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 1192 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 505 बालक तथा 687 बालिकाएं  सम्मिलित हुई। समस्त प्रशिक्षणार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 801 है अर्थात् कुल 67.36 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का 67.98 प्रतिशत तथा बालकों का 66.53 प्रतिशत है। 03 प्रशिक्षणार्थियों के परीक्षा परिणाम नकल प्रकरण होने के कारण रोके गये हैं। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories