CG: मछुआरों के जाल में फंसा 60 किलो वजनी कछुआ.. मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़; वन विभाग और पुलिस ने महानदी में छोड़ा

          जांजगीर-चांपा: जिले के बिर्रा गांव के पास स्थित बसंतपुर बैराज में 60 किलो वजनी विशालकाय कछुआ मिला। मंगलवार को ये कछुआ मछुआरों की जाल में फंस गया था। इस कछुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस को भी मामले की सूचना मिली। जिसके बाद वो मौके पर पहुंची और कछुए को महानदी के गहरे पानी में छोड़ दिया गया। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के अनुसार, बिर्रा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में स्थानीय मछुआरे अजय चौहान, धनीराम पटेल, सीताराम, लालू यादव, रोशन पटेल मंगलवार को मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने बैराज में जाल डाला हुआ था। लेकिन जब उन्होंने जाल निकाला, तो उसमें से 60 किलो वजनी कछुआ निकला। कछुए को देखकर मछुआरे काफी खुश हो गए। इधर जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में कछुए को देखने पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल बिर्रा पुलिस को भी दी, जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया और उनसे राय ली गई कि कछुए का क्या किया जाए।

          कछुआ को देखने पहुंचे स्थानीय लोग।

          कछुआ को देखने पहुंचे स्थानीय लोग।

          बाद में चर्चा कर तय किया गया कि कछुए को वापस से बैराज में छोड़ देना चाहिए। पुलिस ने बसंतपुर बैराज में कछुए को छोड़ दिया। बता दें कि कछुओं का मारना या बेचना अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश और एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए कछुए को बैराज में छोड़ दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    Related Articles

                    Popular Categories