CG: 14 साल की छात्रा ने फंदे से लटकर दी जान… घर में युवक ने की थी रेप की कोशिश, शोर मचाने पर भाग गया था आरोपी

              बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट से रेप की कोशिश और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या के इस केस की पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

              टीआई दिनेश चंद्रा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। चार दिन पहले वह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इस केस की जांच के दौरान लड़की के परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि पीरपारा निवासी मनीष नेताम (20) पिता घासीराम लड़की पर बुरी नीयत रखता था और उसे परेशान करता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी मनीष नेताम, स्कूल आते-जाते भी छात्रा को परेशान करता था।

              पुलिस गिरफ्त में आरोपी मनीष नेताम, स्कूल आते-जाते भी छात्रा को परेशान करता था।

              रेप की कोशिश, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई छात्रा
              पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी युवक घटना के दिन लड़की को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने और शोर मचाने के बाद आरोपी युवक भाग गया था। लेकिन, इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में आ गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              भाई ने पिता को दी जानकारी
              बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मनीष को घर में घुसकर बहन के साथ जबरदस्ती करते छोटे भाई ने देखा था, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसके पिता जब घर पहुंचे, तब लड़की के छोटे भाई ने म बहन के साथ गलत हरकत करने की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ की, तब नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया।

              ट्रैक्टर चलाता है आरोपी, हमेशा करता था तंग
              लड़की के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी मनीष टैक्टर चलाता है। वह लड़की को स्कूल आते-जाते हमेशा परेशान करता था। घटना के दिन वह मौका पाकर घर में घुस गया और गलत काम करने का प्रयास किया। लेकिन, उनकी बेटी पर इसका गहरा सदमा लगा, जिसके कारण वह खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का...

                              रायपुर : शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है – मुख्यमंत्री साय

                              खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला...

                              Related Articles

                              Popular Categories