CG: 6 साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने किया रेप.. घर पर अकेली पाकर किया दुष्कर्म, काम से बाहर गए थे बच्ची के माता-पिता

              दुर्ग: जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां-बाप काम पर बाहर गए हुए थे। बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमन विश्वकर्मा वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अकेली पाकर उसे घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। नंदिनी पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं के

              थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। 6 साल की बच्ची बुधवार सुबह घर पर अकेली थी। उसके माता पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। वो दोनों बच्ची को घर में छोड़कर पास के गांव काम पर गए थे। सुबह लगभग 9-10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अमन विश्वकर्मा ने बच्ची को घर में अकेली देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई। वो बच्ची के पास उसके घर पहुंचा और उसके साथ खेलने लगा।

              रेप का आरोपी युवक।

              इसके बाद वो बच्ची को घर के अंदर ले गया फिर उसके साथ गंदा काम किया और वहां से भाग गया। शाम को जब बच्ची के मां बाप घर लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने नंदिनी थाने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

              भिलाई का नंदिनी नगर थाना।

              भिलाई का नंदिनी नगर थाना।

              बच्ची ने मां को बताई सच्चाई
              बच्ची के माता पिता जब मजदूरी करके घर लौटे तो बच्ची को तकलीफ में पाया। बच्ची मां को देखकर रोने लगी। मां ने उससे प्यार से पूछा तो बच्ची ने बताया कि अमन अंकल ने उसे मारा तो उसे दर्द हो रहा है। इसके बाद मां ने पूछा कहां मारा। बच्ची ने जब बताई बात तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची को ब्लीडिंग भी हो रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories