CG: सड़क हादसे में गई कॉलेज छात्रा की जान… बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

              BILASPUR: बिलासपुर में स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने साल भर पहले अपने कॉलेज के दोस्त से लव मैरिज की थी। शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की रहने वाली मनीषा पैकरा (21) बिलासपुर में डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की छात्रा थी। करीब साल भर पहले उसने कॉलेज के ही स्टूडेंट सागर वर्मा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। इसके बाद मस्तूरी में रहते थे।

              हादसे के बाद पहुंची पुलिस की टीम, मौके पर लगा जाम।

              हादसे के बाद पहुंची पुलिस की टीम, मौके पर लगा जाम।

              कॉलेज जाते समय हुआ हादसा
              मनीषा शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी क्रमांक CG22 W 5433 में सवार होकर गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। अभी वह मस्तूरी के तहसील ऑफिस के पास स्थित अंजली नर्सरी के पास मोड़ पर पहुंची थी। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक वह स्कूटी से गिर कर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इसके चलते गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

                              सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा...

                              रायपुर : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

                              मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, 76 दिव्यांगजनों...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 में मांग पर कम समय में बना लर्निंग लाइसेंस

                              प्रशासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीण को मिली डिजिटल...

                              Related Articles

                              Popular Categories