Saturday, February 28, 2026

              CG: बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत… उतरते समय हुआ हादसा, बिना देखे ड्राइवर ने आगे बढ़ा दी बस, लड़खडाकर पहिए के नीचे गिरा

              BILASPUR: बिलासपुर में बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। वह बस में सफर कर रहा था। जब बस रूकी तब वह नीचे उतर रहा था। उसे बिना देखे ही ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे वह पहिए के नीचे आ गया। घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

              जानकारी के अनुसार खोंगसरा रेलवे स्टेशन से लगे मोहली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम लठौरी निवासी भोला यादव (48) पेशे से किसान था। वह रोजी- मजदूरी करता था। बुधवार को रक्षाबंधन पर्व पर वह अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने गया था। वह शाम को दुबे ट्रेवर्ल्स की बस से वापस अपने गांव जा रहा था।

              पहिए के नीचे दब गया किसान, मौके पर तोड़ दिया दम।

              पहिए के नीचे दब गया किसान, मौके पर तोड़ दिया दम।

              गांव पहुंचने से पहले मेन रोड पर हुआ हादसा
              लठौरी गांव तक बस नहीं जाती। लिहाजा, वह खोंगसरा में बस से उतर रहा था। कंडक्टर ने बस रूकवाया, तब भोला यादव नीचे उतर रहा था। लेकिन, उसके उतरने से पहले ही ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दिया, जिससे वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया और पीछे पहिए में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

              पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

              पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

              शव ले जाने से पुलिस ने किया इंकार
              इस हादसे के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बस संचालक की तरफ से वकील भी पहुंच गया। उनके बीच बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को वहां से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने से मना कर दी। साथ ही परिवार वालों को वाहन का इंतजाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने कह दिया। इस पर परिजनों ने गांव में किराए पर वाहन लेकर शव को अस्पताल पहुंचाया।गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़

                              साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              Related Articles

                              Popular Categories