Thursday, February 19, 2026

              CG : घर में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत, ड्राइवर और बाहर खाट में बैठी महिला ने दम तोड़ा; 6 लोग घायल

              Surajpur: सूरजपुर में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार रिंग रोड किनारे स्थित घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर खाट में बैठी महिला और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं महिला के साथ बैठे दो बच्चे और कार में सवार 4 युवक घायल हो गए हैं।

              जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नमदगिरी इलाके में परशुराम मंदिर के पास रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उठ गए। 42 साल की महिला और चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।

              हादसे में खाट में बैठी महिला की मौत

              हादसे में खाट में बैठी महिला की मौत

              एक बच्चे की हालत गंभीर
              हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिस महिला की मौत हुई उसके बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी लोगों की ज्यादा चोट नहीं आई है। कार सवारों का इलाज किया जा रहा है।

              कार चालक की भी मौके पर मौत

              कार चालक की भी मौके पर मौत

              अंबिकापुर के हैं कार सवार
              प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। कार को ड्राइवर काबू नहीं कर सका और बेकाबू कार सड़क से उतरकर घर में घुस गई। खाट में महिला के साथ 2 बच्चे भी बैठे थे जिन्हें टक्कर मारते हुए कार पलट गई।हालांकि कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई है। कार सवार लोग अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories