Tuesday, February 3, 2026

            CG: युवक ने रायपुर की युवती से की लाखों की ठगी… महिला पर्यवेक्षक के पोस्ट में सरकारी नौकरी लगाने का दिया झांसा, मंत्रालय के अफसरों से बताया जान-पहचान

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ लाखों रुपए की ठगी हो गई है। अंबिकापुर के रहने वाले एक युवक ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। युवती लगातार ठग के झांसे में आती गयी। उसे रुपए भेजती गई। जब उस पर शक हुआ तो उसने डीडी नगर थाने जाकर FIR दर्ज करवायी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

            रायपुर डीडी नगर के रहने वाली शिखा जायसवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। इसी दौरान अंबिकापुर के गंगापुर के रहने वाले विकास ठाकुर ने उसकी महिला पर्यवेक्षक पद में नौकरी लगवाने की बात कही। उसमें खुद का परिचय मंत्रालय के बड़े अफसर के साथ बताया। जिसके बाद युवती सरकारी नौकरी पाने के लालच में आ गई।

            किश्तों में रुपये किये ट्रांसफर

            ठग युवक विकास ने नौकरी लगाने के लिए पैसों की मांग की। जिसके बाद पीड़ित युवती शिखा ने ठग को पहले 50 हजार फिर 1 लाख, 2 लाख रुपये भेजती गयी। इस तरह ठग ने उससे 7 लाख रुपये एठ लिए। जब युवती ने नौकरी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद युवती को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने थाने जाकर मामलें की शिकायत की। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यभर में मनाया जाएगा विश्व वेटलैण्ड दिवस

                          वेटलैण्ड संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान पर केंद्रित होंगे विविध...

                          रायपुर : विकसित भारत की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को बताया आम आदमी...

                          रायपुर : रोजगार और संरचना, विनिर्माण विकसित करने वाला बजट

                          रायपुर: चुनौतियों और अनिश्चितताओं के समय में वित्त मंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories