CG: पुल से टकराकर युवक की मौत… तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा; सिर और सीने में लगी थी गंभीर चोट

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर धरहर गांव के पास हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मरवाही का रहने वाला दीन प्रसाद खुरपा गांव से धरहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद वो सड़क पर जा गिरा। उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

              पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर धरहर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

              पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर धरहर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

              घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

              छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे सड़क हादसे, कोरबा में भी 2 लोगों ने गंवाई जान

              कोरबा जिले में भी बुधवार रात को हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी देर जाम भी लगा था। मामला कुसमुंडा थाना इलाके का है। दोनों युवक अपने साथी के घर छठी कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान जब वे रात में वापस आ रहे थे, तभी वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों मृतकों का नाम संतोष श्रीवास और जेआर मिंज हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories