CG : 12 साल की उम्र से 12 सालों तक रेप, छात्रा से दुष्कर्म का फरार आरोपी टीचर ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में नाबालिग छात्रा से 12 साल की उम्र से 12 सालों तक शारीरिक शोषण करने वाले सहायक शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी ने गुरुवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। गौरेला पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर गौरेला थाने में अपराध दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार था।

          दरअसल, मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले आरोपी सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उसी के स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। छात्रा ने बताया कि महेन्द्र कुमार सोनी ने जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 साल की थी, तब शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था।

          छात्रा की उम्र 24 साल, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

          इस दौरान आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह नाबालिग 24 साल की हो गई है। जब वह गर्भवती हुई तो उसके बाद भी वो उसका शोषण करता रहा।

          मामला दर्ज होने के बाद से फरार था शिक्षक

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पीड़िता के परिजन मामले की जानकारी के बाद छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुंचे थे। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ कई धाराओं में और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद से मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था।



                    Hot this week

                    रायपुर : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश

                    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी के नेतृत्व में कालाबाजारी और...

                    रायपुर : आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

                    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    Related Articles

                    Popular Categories