CG: रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में गला रेता… फ्लैट में लाश मिली, बहन और उसके दोस्त के साथ रहती थी; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई। रविवार ( 3 अगस्त) शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

              जानकारी के मुताबिक, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।

              वो सोशल मीडिया में अक्सर फोटो पोस्ट किया करती थी

              वो सोशल मीडिया में अक्सर फोटो पोस्ट किया करती थी

              पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया था हिरासत में
              रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस थी। हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में सफाई कर्मचारी को पकड़ा गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

              मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ की जा रही है

              मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ की जा रही है

              मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के फ्लैट में एक लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करेगी।

              इसी बिल्डिंग के फ्लैट में रहती थी।

              इसी बिल्डिंग के फ्लैट में रहती थी।

              सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी
              रूपल ओगरे सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।


                              Hot this week

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories